![]() |
8 Zero Gravity Places |
Gravitational force या गुरुत्वाकर्षण बल, एक नियम या सिद्धांत के रूप में हम सब इससे अच्छे से वाकिफ हैं, लेकिन इस पृथ्वी पर इसकी महत्ता हमारी सोच से भी कहीं ऊपर है।
सरल शब्दों में कहें तो यही वह बल है जिसकी बदौलत हम धरती की सतह पर खड़े हो पाते हैं, चहलकदमी कर पाते हैं या यूँ कहें कि दुनिया में मौजूद हर एक चीज़ जो पृथ्वी की सतह से जुड़ी हुई है उसकी एक मात्र वजह गुरुत्वाकर्षण बल ही है। यहां तक कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों को आपस में बांधे रखने के पीछे भी Gravitational force ही जिम्मेदार है।
लेकिन रुकिए दिलचस्प चीज़ और एक Intresting Fact तो अब शुरू होता है, अगर मैं आपसे कहूँ कि, दुनिया में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां गुरुत्वाकर्षण के सामान्य नियमों का पालन नहीं होता और इंसान एक अद्भुत और रहस्यमय अनुभव से गुजरता है।
तो आप हैरत पड़ जाएंगे, लेकिन हाँ ये सच है दुनिया में वाकई कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ लोग दावा करते हैं कि उन्हें जीरो ग्रैविटी जैसा अनुभव होता है, यानी ऐसा लगता है कि किसी वस्तु पर गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव नहीं हो रहा है। ये घटनाएँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भले ही Optical Illusion या भौगोलिक संरचनाओं का परिणाम हों, लेकिन इन स्थानों की रहस्यमयता और आकर्षण ने उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्ध बना दिया है।
आज मैं आपको इन Zero Gravity Zone से जुड़े कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बताऊंगी, जो न केवल वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बने हुए हैं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ये स्थान एक अद्वितीय और रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं, जो गुरुत्वाकर्षण के नियमों के खिलाफ लगते हैं।
चलिए जानते हैं दुनिया में किस-किस जगह इस तरह के Zero Gravity Zones हैं:
1. हूवर डैम – Hoover Dam (USA)
हूवर डैम को हम एक आर्च-ग्रेविटी डैम कहें तो ये गलत नहीं होगा, क्योंकि देखने में ये एक धनुष के आकार का प्रतीत होता है। जो कि USA में नेवाडा और एरिज़ोना के बीच कोलोराडो नदी पर स्थित है।
726.4 Feet ऊँचा ये बांध पूरी तरह आपको Zero Gravity का अनुभव कराता है। इस डैम के ऊपर खड़े होकर यदि आप कोई हल्की चीज़, जैसे पानी या सिक्का, नीचे गिराने की कोशिश करते हैं, तो वह सीधे नीचे गिरने की बजाय उल्टा हवा के साथ ऊपर की ओर उड़ता हुआ लगता है।
हालाँकि इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क ये है कि, इसे वास्तविक रूप से Zero Gravity नहीं कह सकते। ज़ीरो ग्रेविटी का मतलब होता है कि गुरुत्वाकर्षण की शक्ति का बिल्कुल ही न होना। इसलिए हूवर डैम पर जो होता है, वह हवा के एयरफ्लो डायनेमिक्स का परिणाम है। इसका सीधा संबंध डैम के डिज़ाइन और वहाँ की पर्यावरणीय स्थितियों से है।
लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक अद्वितीय और मज़ेदार अनुभव है जो कहीं और आसानी से नहीं होता। उन्हें एक चौंकाने वाला अनुभव होता है, जैसे वे किसी "मैजिक ट्रिक" का हिस्सा बन गए हों। साथ ही ये एहसास उन्हें बांध की इंजीनियरिंग और प्रकृति के प्रभाव के बारे में और अधिक सोचने पर मजबूर करता है।
2. द मिस्ट्री स्पॉट -The Mystery Spot Santa Cruz, California (USA)
दुनिया में जितनी भी जगह जीरो ग्रेविटी के लिए प्रसिद्ध हैं उनमें सबसे ज्यादा Popular इस जगह को माना गया है, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बल के न होने का जो एहसास यहां महसूस होता है Exactly वैसा और किसी जीरो ग्रेविटी वाली जगह पर नहीं होता।
और वो ये है कि यहां एक गोलाकार क्षेत्र है 46 Meter व्यास का जिसके अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी खास एंगल पर बिना किसी सहारे के तिरछा खड़ा हो सकता है लेकिन वो फिर भी गिरेगा नहीं। यही चीज़ यहां आने वाले पर्यटकों को चकित और हैरान करती है साथ ही उन्हें यह महसूस करवाती है कि आप गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से मुक्त हो गए हैं।
ये मिस्ट्री स्पॉट सांता क्रूज़,रेडवुड जंगलों में कैलिफ़ोर्निया के ठीक बाहर स्थित है। वर्ष 1939 में कुछ सर्वेक्षणकर्ताओं के एक Group ने इसकी खोज की थी, उसके बाद साल 1940 में इसे आम लोगों के लिए George Prather नामक एक व्यक्ति ने खोला था।
3. मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill) Leh, India
इन Zero Gravity Zone's की श्रंखला में भारत के लेह-लद्दाख क्षेत्र में लेह से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मैग्नेटिक हिल भी (Magnetic Hill) एक और अद्भुत और रहस्यमय स्थल है। यहां एक ऐसी भौतिक स्थिति महसूस होती है, जो विज्ञान के सामान्य सिद्धांतों को चुनौती देती हुई प्रतीत होती है।
इस जगह का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह स्थान एक 'गुरुत्वाकर्षण विरोधी' क्षेत्र जैसा महसूस करवाता है। जब आप अपनी गाड़ी को पूरी तरह बंद करके भी अगर यहां की सड़क पर न्यूट्रल गियर में छोड़ते हैं, तो वह अचानक खुद-ब-खुद चढ़ने लगती है। यह घटना न केवल अजीब है, बल्कि यह आंखों को धोखा देने वाली भी लगती है, क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है जैसे गाड़ी खुद को ऊपर की ओर खींच रही हो या किसी विशाल चुम्बक के प्रभाव में हो।
ये भी पढ़ें : महिला आवाज:रेलवे अनाउंसमेंटसे लेकर वर्चुअल असिस्टेंट्स तक, क्यों है पहली पसंद?
4. कॉसमॉस मिस्ट्री एरिया, दक्षिणी डकोटा – Cosmos Mystery Area ( USA )
USA में ही दक्षिण डकोटा राज्य में स्थित रैपिड सिटी के पास एक और बहुत ही रहस्यमय और दिलचस्प स्थल है, जिसे "कॉसमॉस मिस्ट्री एरिया" के नाम से जाना जाता है। यह जगह भी अपनी गुरुत्वाकर्षण असमानताओं की वजह से जानी जाती है, लेकिन यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है बहुत ही अजीब से पेड़ जो एक रहस्यामयी तरीके से एक ही दिशा की ओर झुके हुए हैं।
इसके अलावा प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आकर लोगों ने अनुभव किया है कि उन्हें अपने सामान्य वजन की तुलना में काफी हल्का फील होता है और इसी वजह से अगर कोई चाहे तो यहां बिना किसी अतिरिक्त सहारे के एक पैर पर भी खड़ा रह सकता है।
5. स्पूक या ग्रेविटी हिल फ्लोरिडा - Spook Hill, Florida
Spook यानि भूत या भूतिया, जैसा कि इसके नाम से ही ज़ाहिर हो रहा है लेक वेल्स, फ्लोरिडा में स्थित स्पूक हिल (Spook Hill) एक ऐसा स्थान है, जो अपनी रहस्यमय घटनाओं और अजीब भौतिकी के कारण काफी प्रसिद्ध है। यह स्थल एक प्रकार के "ग्रैविटी हिल" के रूप में जाना जाता है।
इस जगह पर न केवल लोग बल्कि वाहनों और वस्तुओं का व्यवहार भी सामान्य से बाहर हो जाता है। जब आप स्पूक हिल पर होते हैं, तो आपको ऐसा अहसास होता है जैसे आप कोई अलौकिक शक्ति या रहस्यमय बलों के प्रभाव में हैं।
यहाँ पर किसी वाहन को यदि न्यूट्रल गियर में डालकर छोड़ दिया जाता है, तो वे नीचे की ओर नहीं, बल्कि ऊपर की ओर चढ़ने लगते हैं, यहां तक कि जब आप स्पूक हिल के निचले हिस्से में खड़े होते हैं और वाहन को छोड़ते हैं, तो वह पहाड़ी की दिशा में बिना किसी कारण के ऊपर चढ़ने लगता है साथ ही यहां पर लोग यह भी महसूस करते हैं कि अगर वे खुद चलते हैं, तो उनकी गति धीमी हो जाती है और उन्हें पहाड़ी के ऊपर चढ़ने का अहसास होता है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति उन्हें खींच रही हो।
6. सेंट इग्नास, मिशिगन मिस्ट्री स्पॉट - St. Ignace Mystery Spot (USA)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट की रहस्यमय घटनाएँ 1950 के दशक में पहली बार तब महसूस की गईं, जब कुछ लोग यहां सर्वे करने आये थे। इस दौरान उन लोगों ने ये महसूस किया कि अचानक से उनके उपकरण काम नहीं कर रहे हैं।
बाद में जब गहराई से ऐसा होने के पीछे की वजह खोजी गई तो पता लगा कि ऐसा सिर्फ 300 वर्गफीट में फैले एक खास एरिया में ही हो रहा है, यानि की इतने इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं कर रहा है, और तभी से ये एरिया मिस्ट्री स्पॉट कहा जाने लगा।
कहा जाता है कि यहां जीरो ग्रेविटी होने के कारण विचित्र घटनाएं होती है, जैसे लोग दीवार पर सीधे खड़े हो सकते हैं वो भी बिना किसी सहारे के, कुर्सी को दीवार पर रख कर बैठना मतलब आप दीवार पर किसी भी डिग्री में खड़े हो जाएँ पर गिरेंगे नहीं इसके अलावा कई लोगों ने यहां अंतरिक्ष यान में होने जैसा एक्सपीरियंस भी किया है।
7. माउंट अरागत्स, अर्मेनिआ - Mount Aragats Armenia (Turkey)
अर्मेनिआ तुर्की में स्थित माउंट अरागत्स दुनिया की एक और ऐसी जगह जो अपनी एंटी ग्रेविटी पावर या शून्य गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय है। ये इलाका समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
यहां जाने वाले लोग जब देखते हैं कि नदी का पानी नीचे से ऊपर यानि कि उल्टी दिशा में बह रहा है, किसी बोतल को ज़मीन पर रखने पर भी वो फिर से ऊपर की तरफ लुढ़क रही है और पहाड़ी चढ़ने पर भी समतल सतह पर चलने से आसान महसूस हो रहा है तब ऐसा प्रतीत होता है मानो Gravity के सारे नियम और सिद्धांत झूठे हैं।8. कवलेसाद पॉइंट या रिवर्स वॉटरफॉल - Reverse Waterfall (India)
भारत में महाराष्ट्र राज्य के अंबोली गांव में भी कवलेसाद पॉइंट नाम से , Gravitational Force नियमों को धोखा देता हुआ एक झरना है जो प्राकृतिक रूप से नीचे गिरने के बजाए, नीचे से ऊपर चढ़ते हुए क्रम में दिखाई देता है और इसकी इसी खासियत की वजह से इसे रिवर्स वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है।
लोगों के अनुसार यहां यह घटना शून्य गुरुत्वाकर्षण बल होने की वजह से होती है, जबकि वैज्ञानिकों का मानना है की ये सिर्फ एक भौगोलिक स्थिति है जो हवा के अत्यधिक दवाब बनने की वजह से उत्पन्न होती है।
तो दोस्तों ये थे दुनिया के 8 प्रमुख Zero Gravity Places जहां गुरुत्वाकर्षण के नियम fail होते हुए दिखाई देते हैं, जहाँ कुछ वैज्ञानिक इन घटनाओं को Optical Illusion या भौगोलिक संरचनाओं का परिणाम मानते हैं, वहीं बहुत से लोग इन्हें अलौकिक या असामान्य शक्तियों से जोड़ते हैं।
लेकिन, मैं तो यही कहूंगी कि इन Zero Gravity Zones को लेकर किए गए शोध अब भी अधूरे हैं और इन्हें पूरी तरह से समझने के लिए आगे और अधिक Investigation की आवश्यकता है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर अच्छी और उपयोगी लगी, तो ज्यादा से ज्यादा Share जरूर कीजियेगा। धन्यवाद!
0 टिप्पणियाँ
Kindly do not enter any objectionable comments and any kind of spam links in comment box.